Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री 21 फरवरी को दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे


हाल ही में सरकार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। इसे आगे बढ़ाते हुए और भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत का जश्न मनाते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 21 फरवरी को शाम करीब 4:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

यह सम्मेलन 21 से 23 फरवरी तक चलेगा और इसमें पैनल चर्चा, पुस्तक प्रदर्शनियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जाएँगे। सम्मेलन मराठी साहित्य की कालातीत प्रासंगिकता का उत्सव मनाएगा और समसामयिक संवाद में इसकी भूमिका का पता लगाएगा, जिसमें भाषा संरक्षण, अनुवाद और साहित्यिक कार्यों पर डिजिटलीकरण के प्रभाव जैसे विषय शामिल होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में 71 वर्ष बाद आयोजित मराठी साहित्य सम्मेलन में पुणे से दिल्ली तक एक प्रतीकात्मक साहित्यिक ट्रेन यात्रा भी शामिल है, जिसमें 1,200 प्रतिभागी होंगे, जो साहित्य की एकीकृत भावना को प्रदर्शित करेगा। इसमें 2,600 से अधिक कविताएँ प्रस्तुत की जाएँगी, 50 पुस्तकों का लोकार्पण होगा और 100 बुक स्टॉल लगाए जाएँगे। देश भर से प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक, कवि और साहित्य प्रेमी इसमें भाग लेंगे।

***

एमजी/केसी/केपी/ डीके