प्रधानमंत्री ने श्री भवानी सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश भाजपा के सह-संगठन मंत्री श्री भवानी सिंह जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्ति किया और उनके विनम्र और मेहनती स्वभाव को याद किया। प्रधानमंत्री ने संगठन में श्री भवानी सिंह जी के योगदान और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उनके प्रयासों को भी याद किया। श्री मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश भाजपा के सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। विनम्र, कर्मठ भवानी सिंह जी का पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 5, 2021
****
एमजी/एएम/पीजी/डीए