इंडोनेशिया गणराज्य के राजनीतिक, कानूनी व सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री डॉ. एच. विरांतो ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।
प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2016 में राष्ट्रपति जोको विडोडो की सफल भारत यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति जोको विडोडो की इसी महीने के उत्तरार्द्ध में होने वाली आगामी यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। आसियान देशों के प्रमुख आसियान-भारत स्मृति शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इसी महीने भारत यात्रा पर आएंगे और इसके बाद वे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते भारत और इंडोनेशिया के बीच नीली (समुद्री) अर्थव्यवस्था और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने भारत और इंडोनेशिया के बीच सुरक्षा संवाद की पहली बैठक का स्वागत किया।
Dr. H. Wiranto, Coordinating Minister for Political, Legal and Security Affairs of the Republic of Indonesia, called on PM @narendramodi. pic.twitter.com/qeyPZ95Jmx
— PMO India (@PMOIndia) January 9, 2018