Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका में आई बाढ़ और भूस्‍खलन में हुई जान-माल की क्षति पर शोक जताया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में आई बाढ़ और भूस्‍खलन में जान-माल की हुई क्षति पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री के अपने संदेश में कहा है कि ‘भारत श्रीलंका में आई बाढ़ और भूस्‍खलन से हुई जान और माल की क्षति पर शोक व्‍यक्‍त करता है।

हम संकट की इस घड़ी में अपने श्रीलंकाई भाई और बहनों के लिए खड़े हैं।

राहत सामग्री के साथ हमने अपने जहाज रवाना कर दिए हैं। कल सुबह तक पहला समुद्री जहाज कोलंबो पहुंच जाएगा। दूसरा समुद्री जहाज रविवार को पहुंचेगा और सहायता मार्ग में है।