Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

रियो 2016 पैरालिम्पिक्‍स के लिए प्रधानमंत्री ने शुभकामनायें दी


प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 7 सितम्‍बर से शुरू हो रहे रियो 2016 पैरालम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्‍व कर रहे खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनायें दी।

अपने संदेश में उन्‍होंने कहा है कि रियो 2016 पैरालम्पिक्‍स में भारत का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हमारे खिलाड़ियों के लिए भारत के लोग उत्‍साह से भरे हैं।

हम सभी रियो 2016 पैरालम्पिक्‍स के लिए अपने खिलाडि़यों को शुभकामनायें देते हैं। मुझे विश्‍वास है कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वोत्‍तम योगदान करेंगे और हमें उनकी उपलब्धि पर गर्व होगा।